Posts

Showing posts from June, 2021

पाद | Fart

 अगर आपको गैस निकल रही है आवाज के साथ तो  हरड़ को घी में सेककर (100 ग्राम हरड़ ,10 ग्राम घी में ) 1 /4  चम्मच सुबह शाम लो ,इस से गैस बनना कम हो जायेगा |  जिनकी अपान वायु रुक रुक कर आती है ,वो इसे नीबू के रस के साथ लो |  जिनकी गैस में बदबू आती है वो भारी चीज़ें खाना बंद करें , 1 /4  चम्मच हरड़ ,2 चुटकी सेंधा नमक ,2 चुटकी सौंठ लो | ये सादे पानी के साथ लेंगे तो दुर्गन्ध आनी बंद हो जाएगी |  खाने के बाद पान खा सकते है ,अदरक खा सकते है ,अजवायन घी में भूनकर खा सकते है | 

वात प्रकृति के शारीरिक लक्षण||

 हर चीज़ में जल्दबाजी रहती है ,हर काम में speed चाहिए |  रुक्षता ,रूखापन जन्म से ही ज्यादा होता है |  बाल सूखे हुए होंगे  त्वचा रूखी होगी  नाख़ून भी सूखे होंगे  शरीर फटता बहुत जल्दी है |  जिनके होठ बहुत जल्दी फटते है |  उन्हें ठंडी बर्दाश्त नहीं होती , ठंडी से उन्हें बहुत तकलीफ होती है |  पंखे के नीचे बैठने पर सर्दी ,खांसी ,जोडों में दर्द बहुत जल्दी होने लगता है |  ऐसे लोग जो गरम चीज़ें बहुत पसंद करते  है |  जो गर्मी के मौसम में खुश रहते है और ठंडी या बारिश  आते ही परेशान होने लगते है |  जिनके पास गति है ,जो कुछ न कुछ सोचते रहेंगे ,कुछ न कुछ करते रहेंगे |  कुछ न कुछ बोलते रहेंगे ,ये हो गया वो हो गया | जो बडबडी type के होते है | (अरे ये हो गया है ,वो हो गया है ) जिनके हाथ पैर हिलते रहते है या बाल घुमाते रहेंगे या अंगुलियाँ फोड़ते रहेंगे ,जो शांत नहीं बैठ सकते ,जिनमें चंचलता है | वो वात वालों का विशेष स्वाभाव है |  वात वालों संगीत बहुत पसंद रहता है ,वो कुछ न कुछ सुनते रहते है |  या कुछ न कुछ बजाते रहेंगे |...

वात के कारण Acidity

 पित्त के कारण अम्ल गुण बढ़ जायेगा तो सोने में जलन , वात के कारण  बहुत ज्यादा गैस  हाथ पैर कांपना  बहुत ज्यादा डकार होना  वात का काम क्या है ? गति करवाना ,जैसे जो  खाना हम खाते है उसे नीचे तक लेकर जाता है |  जब यह वायु बिगड़ती है तो acidity में क्या लक्षण करती है , आचार्य माधवकार ने विभिन्न प्रकार की acidity के बारे में बताया है |  जैसे  वात  कफ  वात कफ  वात वाली acidity के लक्षण  ऊपर की तरफ डकार आना  बहुत ज्यादा उदगार आना ( Burping ) हाथ पैर कांपना  प्रलाप  (delirium) मूर्छा ( जिनका वात का शरीर होता है ,काफी बार लगता है की आँख के आगे अँधेरा आ गया है ,या लगता है की में गिरने वाला हूँ या काफी बार बेहोश हो जाते है ) चिमचिम  ( Tingling  Sensation ) - शरीर में ऐसा लगता है की शरीर में कुछ हो रहा है , शरीर ढीला सा हो जाना  शुलानी -कहीं भी शरीर में दर्द हो सकता है |  आँखों के आगे अँधेरा आ जाना या सोते हुए ऐसे लगेगा जैसे की अँधेरे में डूबे जा रहे है |  Altered Sense -आदमी सोचता है कि क्या कर र...

वात गुण - चंचलता

 लक्षण  वात वाले कुछ न कुछ करते रहेंगे जैसे ऊँगली फोड़ते रहेंगे ,बाल घुमाते रहेंगे ,शरीर को हिलाते रहेंगे ,हमेशा बोलते रहेंगे |  सारा दिन सोचते रहेंगे ,overthinking  इसमें ऐसी चीज़ों का उपयोग करना चाहिए जो स्थिर है जैसे कंद जो जमीन के अंदर है , दिनचर्या  हल्दी बहुत अच्छी है |  शतावर जमीन के नीचे होता है ,भारी है और वात नाशक है |  अश्वगंधा  जमीन के नीचे होता है,और वात नाशक है |  जिमीकंद बहुत अच्छी है | 

वात गुण - सूक्ष्मता

 वात का यह गुण है की यह कहीं भी घुस जाता है ,और कहीं भी interfere करता है |  काफी बार ऐसा होता है की कोई कुछ बोल रहा होता है और आप बीच में ही बोल देते है | 

वात गुण -खुरदुरापन

लक्षण   हाथ पैर में खुरदुरा पन आना  दिमाग में खुरदुरा पन ( हमेशा बोलते रहने की आदत जो रहती है या दिमाग में कुछ न कुछ खटपट चलना ) पथ्य  इसके लिए ऐसी चीज़ें ले जो स्नेहन का काम करें जैसे  मक्खन दही (दही रुक्षता के लिए बहुत अच्छी है ,हफ्ते में 1 -2 बार दही मूंगदाल के पानी या आंवले के साथ ले )

वात- शीत गुण

लक्षण   वात वालों को ठंडी बहुत लगती है ,जैसे ही ठंड का मौसम आता है ,ठन्डे मौसम में जाते ही बहुत सारी दिक्कत शुरू हो जाती है जैसे बहुत सारी गैस बनना  अग्नि पेट की बिगड़ जाना ,पाचन बिगड़ जाना  ठण्ड के कारण जोड़ों में दर्द हो जाना  हाथ पैर काँपना    दिनचर्या  शीत के विपरीत गुण उष्ण है तो उष्ण चीज़ खाओ |  पीने का पानी गर्म पियें |  खाना गरम खाएं ,खाने में गरम मसालों का उपयोग करें | उसमें घी भी होना चाहिए ,नहीं तो गर्मी बढ़ जाएगी |  मीठा ,खट्टा और नमकीन चीज़ें खाएं |  कपड़ों में मोटे या थोड़े गर्म कपडे अच्छे है |  पंखें के नीचे सोते है तो कान को ढककर सोएं क्योंकि कान से शरीर में वायु का प्रवेश होता है | इसीलिए हमारे देश में पगड़ी डालने या सिर ढककर रखने की परंपरा है |  सुबह की धूप लेना बहुत अच्छा है | सूर्य ऊर्जा प्रदान करता है ,ओर वात वालों के लिए यह बहुत अच्छा है क्योंकि उनकी ऊर्जा कम ज्यादा होती रहती है | 

वात गुण -लघु

लघु गुण   वात वालों के शरीर में हर चीज़ लधु होती है |  वजन कम होगी  हड्डियां पतली और कमजोर होंगी  वजन बहुत जल्दी गिरता है |  विचार हमेशा चलते रहते है |  खान पान  वात वालों को भारी चीज़ों का उपयोग करना चाहिए जैसे  उड़द ( दाल ,खीर ,वड़ा इत्यादि बना सकते है ) मीठी चीज़ें सर्वश्रेष्ट है जैसे मिश्री ,गुड़ इत्यादि 

वात गुण - रुक्षता

लक्ष्ण   वात की सबसे खास बात है रुक्षता , यह रूखी है  वात वालों को रुक्ष त्वचा ,रुक्ष बाल ,रुक्ष नाख़ून ,रुक्ष दिमाग के कारण चिड़चिड़ापन बहुत जल्दी होना ,बहुत जल्दी irritate होना ,बहुत जल्दी frustrate होना ,झगड़ा हो जाना ,त्वचा का फटना ,होठों का फटना  ये सब लक्षण वात वालों के है |  होने वाले रोग  वात  वालों के लिए सबसे अच्छी दवा तिल के तेल की मालिश , वायु की सबसे ज्यादा दुश्मनी अस्थिधातु , जैसे ही वायु बढ़ेगी इस से सम्बंधित रोग आएंगे जैसे दांत हिलना ,दाँतो का enamel उतरना ,sensitivity होना ,हड्डी ,cervical joint ,नाख़ून टूट टूट कर गिरना ऐसे सारी समस्याएँ वात वालों को ज्यादा होती है |  पथ्य  स्नेहन करना  अभ्यंग  नाक में तिल का तेल डालों तिल के तेल का गण्डूष करो |  कान के पीछे तिल तेल लगाओ  पंचकर्म  वस्ती जरूर करो (बारिश में )

डकार आना | Burping

 डकार काफी तरह का होता है   डकार जो आपको तृप्ति देता है |   दूसरा होता है जिसमे कुछ बाहर आता रहता है जैसे खट्टा पानी |   गैस की डकार आती है गले तक या फीका पानी आता है ,समझ लो की मंदाग्नि है |   अगर डकार में खट्टा पानी आता है तो समझ लो की अम्लपित्त है |  खाने से पहले अदरक को नमक लगाकर चूस ले ,अदरक की मात्रा अंगूठे जितनी है ,जब भी मंदाग्नि हो तब ले |  अगर खाने के बाद भारीपन लगता है तो सौंफ ले लो |  पानी को आधा उबाल कर , आधा कप  खाने के बाद पी ले |  खाने के बाद पान खा सकते है , सुपारी और पान मसाला नहीं डालना |  मालिश बहुत जरूरी है |  मीठी धुप में बैठकर प्राणायाम करें |  सूर्य नमस्कार करें |  तांबे के बर्तन का पानी पियें |  खाने से पहले सूर्यभेदी प्राणायाम करें  ( Left nestle  बंद करें ,right से साँस ले ) अगर खट्टा पानी आता है तो खाने के बाद मीठी छाछ ले ,अदरक पहले लेना है |  अगर मंदाग्नि की वजह से है तो नमक ,जीरा और काली मिर्च की छाछ लो |