वात प्रकृति के शारीरिक लक्षण||

  •  हर चीज़ में जल्दबाजी रहती है ,हर काम में speed चाहिए | 
  • रुक्षता ,रूखापन जन्म से ही ज्यादा होता है | 
  • बाल सूखे हुए होंगे 
  • त्वचा रूखी होगी 
  • नाख़ून भी सूखे होंगे 
  • शरीर फटता बहुत जल्दी है | 
  • जिनके होठ बहुत जल्दी फटते है | 
  • उन्हें ठंडी बर्दाश्त नहीं होती , ठंडी से उन्हें बहुत तकलीफ होती है | 
  • पंखे के नीचे बैठने पर सर्दी ,खांसी ,जोडों में दर्द बहुत जल्दी होने लगता है | 
  • ऐसे लोग जो गरम चीज़ें बहुत पसंद करते  है | 
  • जो गर्मी के मौसम में खुश रहते है और ठंडी या बारिश  आते ही परेशान होने लगते है | 
  • जिनके पास गति है ,जो कुछ न कुछ सोचते रहेंगे ,कुछ न कुछ करते रहेंगे | 
  • कुछ न कुछ बोलते रहेंगे ,ये हो गया वो हो गया | जो बडबडी type के होते है | (अरे ये हो गया है ,वो हो गया है )
  • जिनके हाथ पैर हिलते रहते है या बाल घुमाते रहेंगे या अंगुलियाँ फोड़ते रहेंगे ,जो शांत नहीं बैठ सकते ,जिनमें चंचलता है | वो वात वालों का विशेष स्वाभाव है | 
  • वात वालों संगीत बहुत पसंद रहता है ,वो कुछ न कुछ सुनते रहते है | 
  • या कुछ न कुछ बजाते रहेंगे | 
  • या किसी भी छोटी  सी बात का बतंगड़ बनाते रहेंगे | 
  • वात वालों की आँखें चंचल रहेंगी ,इधर उधर घूमती रहेंगी | 
  •  उनकी हड्डियों से ज्यादातर आवाज आती है | यह वायु के कारण होता है ,उनका स्नेहन सुख जाता है और हड्डियों से आवाज़ आती है | 
  • रात को जो आँखे खोलकर सोते है या सोते हुए कुछ बड़बड़ाते रहते है उन्हें भी वात प्रकृति का कह सकते है | 
  • ये शारीरिक रूप से पतले और लम्बे होते है | 
  • इनका  शारीरिक बल  कम होता है | ये थोड़े से शारीरिक श्रम से थक जाते है | 
  • ये काम तो बहुत जल्दी शुरू कर देते है परन्तु शारीरिक बल कम होने की वजह से पूरा नहीं कर पाते | 
  • बहुत तेजी से बोलते है | 
  • इनकी आवाज में खुरदुरापन होता है | 
  • बाल कम होते है ,eye lid के बाल भी कम ही होते है | आँखे अंदर धसी होती है | 
  • चेहरा अंदर धसा हुआ होगा | 
  • जिसकी हर चीज़ अनियमित है ,विषम है जैसे पाचन अग्नि ,
  • कभी बहुत ज्यादा भूख लगेगी ,कभी बहुत कम भूख लगेगी 
  • कभी पेट बहुत अच्छे से साफ़ होगा ,कभी कब्ज हो जाएगी 
  • गैस बहुत निकलती है ,डकारें बहुत आती है | 
  • इनकी नींद खंडित होती है | 
  • इनको स्वपन बहुत आते है | 
  • थोड़ी सी खटपट पर उठ जाते है | 
  • महिलाओं का मासिक धर्म अनियमित होती है ,दर्द बहुत होता है | 
  • वात वालों को गर्म चीज़ें बहुत पसंद होती है | 
  • गर्म कपड़े पहनना | 
  • वात प्रकृर्ति के जानवर कुत्ता ,गिलहरी ,कौआ ,सियार 

Comments