Posts

Showing posts from July, 2021

वात दोष

  इस प्रमुख दोष की संक्षिप्त जानकारी - जब शरीर में वायु तत्व सामान्य से अधिक हो जाता है तो इसे वात दोष कहा जाता है। जिसे आम बोलचाल में बादी, बाय आदि भी कहते है - नाडी देखते समय अंगूठे के पास पहली अंगुली में ज़्यादा स्पंदन महसूस होगा। - सामान्यतः शरीर में वात शाम के समय और रात्री के अंतिम प्रहर में बढ़ता है . इस समय किसी रोग की तीव्रता बढना रोग के वात रोग होने की तरफ इशारा करता है। - जीवन के अंतिम प्रहर यानी बुढापे में भी वात प्रबल होता है। - वात के साथ पित्त दोष भी होने से इसे नियंत्रित करना थोड़ा मुश्किल हो जाता है ; पर असंभव नहीं। - वात यानी हवा का गुण है की वह फुलाता है . इसलिए वात दोष होने से शरीर कभी कभी फूल जाता है . ऐसा मोटापा किसी गैस के भरे गुब्बारे के समान नज़र आता है . यह मोटापा मज़बूत नहीं करता बल्कि अन्दर से खोखला कर देता है। - हवा का एक गुण है सुखाना . इसलिए कभी कभी वात रोगी सुख के काँटा हो जाता है . कितना भी खाए पिए , शरीर कृशकाय ही रहता है। - सुखाने के गुण के कारण ही वात जब बढ़कर संधियों (joints ) में , रक्त नलिकाओं में प्रविष्ट होता है तो वहां सुखाता है . इससे संधियों का...