वात के कारण Acidity

 पित्त के कारण अम्ल गुण बढ़ जायेगा तो सोने में जलन ,


वात के कारण 

  • बहुत ज्यादा गैस 
  • हाथ पैर कांपना 
  • बहुत ज्यादा डकार होना 


वात का काम क्या है ?

गति करवाना ,जैसे जो  खाना हम खाते है उसे नीचे तक लेकर जाता है | 

जब यह वायु बिगड़ती है तो acidity में क्या लक्षण करती है , आचार्य माधवकार ने विभिन्न प्रकार की acidity के बारे में बताया है | 

जैसे 

  • वात 
  • कफ 
  • वात कफ 

वात वाली acidity के लक्षण 

  • ऊपर की तरफ डकार आना 
  • बहुत ज्यादा उदगार आना ( Burping )
  • हाथ पैर कांपना 
  • प्रलाप  (delirium)
  • मूर्छा ( जिनका वात का शरीर होता है ,काफी बार लगता है की आँख के आगे अँधेरा आ गया है ,या लगता है की में गिरने वाला हूँ या काफी बार बेहोश हो जाते है )
  • चिमचिम  ( Tingling  Sensation ) - शरीर में ऐसा लगता है की शरीर में कुछ हो रहा है ,
  • शरीर ढीला सा हो जाना 
  • शुलानी -कहीं भी शरीर में दर्द हो सकता है | 
  • आँखों के आगे अँधेरा आ जाना या सोते हुए ऐसे लगेगा जैसे की अँधेरे में डूबे जा रहे है | 
  • Altered Sense -आदमी सोचता है कि क्या कर रहा है ,क्या चल रहा है | 
  • विमोह हर्ष   -आदमी confuse रहेगा की शरीर में कुछ न कुछ चल रहा है , शरीर में कुछ हो रहा है ,ये सारे लक्षण वात से  होने वाली Acidity की है | 

कारण 
  • जिनको AC बहुत पसंद है , पंखा बहुत पसंद है | 
  • ठंडी चीज़ें बहुत पसंद है | 
  • रुखा सूखा बहुत खाते है जैसे भुना हुआ चना ,बेसन की चीज़ें ,भुनी हुई मटर , भुनी हुई मूंगफली 
  • कच्चा ज्यादा खाते है | 
  • जो लोग वेग रोकते है जैसे मल ,मूत्र का रोकना या भूख होने पर न खाना 
  • बहुत ज्यादा उपवास करते है 
  • कभी मालिश नहीं करते | 

उपचार 
  • हररोज़ तिल के तेल से मालिश करो | 
  • वायु रुक्ष है , रुक्षता को नियंत्रित करने के लिए घी लो | 
  • और खाने के बाद डकार आ रही है तो एक चम्मच घी ,नींबू और एक चुटकी सेंधा नमक ले सकते है | 
  • खट्टा रस ऊपर की वायु को नियंत्रित करने के लिए बहुत अच्छा है | 
  • कोकम का पानी पियो ,रात को 10 ग्राम कोकम पानी में भिगो दो | 
  • अदरक ,नींबू और सेंधा नमक ले सकते हो खाने से पहले | 
  • बहुत ज्यादा dryness है तो एक चम्मच घी में 1 /4 सौंठ खाने के बाद लो | 
  • हींग ,अजवायन को 1 /4 चम्मच को घी में सेककर खाने के बाद लो | 


Comments