बहुत गैस बनती है , शरीर में कहीं भी दबाने से गैस निकलती है |क्या करें ?

 बहुत गैस बनती है , शरीर में कहीं भी दबाने से गैस निकलती है |क्या करें ?


पित्त पंगु कफ पंगु पंगवो मल धातवः।

वायुना हि यत्र नियन्ते तत्र गच्छन्ति मेघवत्।।


 शरीर में पित्त और कफ पंगु है , सात धातुएँ भी पंगु है और तीन प्रकार के मल भी , ये सब वहीँ जाते है ,जहाँ वायु इनको लेकर जाती है | 


जब तक आपकी वायु सामान्य है तो आपके सब काम सही होते है जैसे मल ,मूत्र , श्वास लेना ,रक्त प्रवाह इत्यादि 

ऐसा क्यों होता है ?


क्योंकि आपके शरीर में वायु विकृत हो गई है और अमाशय में फस गई है ,जब कहीं से भी दबाते है तो डकार आती है | 

ऐसे लोग न कहीं जा सकते है न कहीं बैठ सकते है | 

  • ऐसी चीज़ों से बचे जो हवा बढ़ाती है | 
  • जैसे पंखे के निचे बैठना 
  • ac में  रहना 
  • ठंडा और रुखा खाना 


  • प्राकृतिक वेग को रोकना 

  • वेग को न रोके मतलब जब भूख लगी तो तब खाओ और भूखे न रहो , मल -मूत्र को मत रोको ,जब भी शरीर इशारा करे तो करो  | 13 तरह के वेग है जैसे वेग-निरोध से बचें (अधारणीय वेग) 


    • तेल की मालिश करो | 
    तिल का तेल की मालिश करो पुरे शरीर की नहाने से पहले और अगर शरीर में गर्मी है तो नारियल के तेल की मालिश करो |फिर 5 -10 मिनट बाद  गुनगुने पानी से स्नान करो | 

    • खाने में घी खाओ , घी में एक चुटकी सौंठ डालकर खाओ | 
    दवाई 

    • षटधरण चूर्ण खाने के बाद आधा चम्मच गर्म पानी के साथ लो | 
    • स्वर्ण सूतशेखर रास सुबह 10 बजे और दोपहर 2  बजे लो | 

    किनको ज्यादा होती है ?
    • यह महिलाओं को ज्यादा होती है | 
    • जिनके गर्भाशय के ऑपरेशन हुआ है | 
    • गर्भाशय निकाल दिया है | 
    • गर्भाशय की सफाई हुई है | 

    Comments